समाचार

पंचकल्याणक महामहोत्सव : धर्म प्रभावना यात्रा सागर से पहुंची गिरार गिरि


धर्म प्रभावना यात्रा नेहा नगर, सागर से परम पूज्य आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी ससंघ के दर्शन मंगल धाम बंडा में कर, परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव गिरार गिरि जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंची। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…


सागर। धर्म प्रभावना यात्रा नेहा नगर, सागर से परम पूज्य आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी ससंघ के दर्शन मंगल धाम बंडा में कर, परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव गिरार गिरि जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंची, जहां पर सभी ने भक्ति भाव से तीर्थंकर भगवान के जन्म कल्याणक के कार्यक्रम के साथ-साथ आचार्य श्री के मंगल प्रवचनों का लाभ लिया।

आचार्य श्री की आहार चर्या के बाद, धर्म प्रभावना यात्रा श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक भक्तामर पाठ, भगवान शांतिनाथ चालीसा का पाठ कर, धर्म लाभ लिया और वहां से सीधे नेहा नगर सागर पहुंची। यात्रा बस द्वारा 50 धर्म प्रेमियों के साथ पहुंची। इस अवसर परमुख्य रूप से राजकुमार शास्त्री, राजेन्द जैन, पी सी जैन, आर के जैन, मनीष विद्यार्थी, मुन्नालाल, मनोज जैन, सचिन जैन, आनंद जैन शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page