समाचार

शरद पूर्णिमा पर गुरु देव की याद में आयोजन : भक्ति समर्पण, भक्ताम्बर पाठ और दीप समर्पण गुरुवार को


श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि महाराज, नवाचार्य मुनि श्री समय सागर महाराज, और गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी की स्मृति में शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष, हम सभी के आराध्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज से बिछुड़ गए हैं, जिनका महाप्रयाण हो चुका है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनि महाराज, नवाचार्य मुनि श्री समय सागर महाराज, और गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी की स्मृति में शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष, हम सभी के आराध्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज से बिछुड़ गए हैं, जिनका महाप्रयाण हो चुका है। शरद पूर्णिमा पर भारत भर में उनके अवतरण दिवस को मनाया जाता है। उनकी भौतिक अनुपस्थिति की प्रथम जन्म जयंती पर भक्ति समर्पण, भक्ताम्बर पाठ और दीप समर्पण का आयोजन 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार को शाम 7:27 बजे से होगा।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस संपूर्ण पाठ की अवधि मात्र 48 मिनट होगी। सभी समाजजन इस अवसर पर उपस्थित होकर शरद पूर्णिमा की चांदनी में पुण्यार्जन के लिए एक दीपक महावीर कीर्ति स्तंभ, रीगल चौराहे पर समर्पित करेंगे। आपसे निवेदन है कि आप आएं और अपने अपनों को भी लाएं, ताकि हम सभी मिलकर दीपक समर्पित कर “नमोस्तु शासन” और “जयवंत हो” का उद्घोष करें।

व्यवस्था संयोजन:

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन, इंदौर रीजन

दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद), इंदौर

महावीर ट्रस्ट, इंदौर

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page