समाचार

पुलक पर्व महोत्सव में हुआ विधान में बरसी भक्ति: अवतरण दिवस पर पौधरोपण, रक्तदान कर सेवा की 


आचार्य श्री पुलक सागर जी के अवतरण दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में पुलक मंच एवं महिला जाग्रति मंच के सदस्यों ने पुलक पर्व मनाया। इसमें रक्तदान शिविर, पौधरोपण, अन्नदान और पुलक सिंधु विधान आदि के कार्यक्रम भक्ति और श्रद्धाभाव से किए गए। इंदौर से पढ़िए, उषा डोसी, मीरा जैन की यह खबर…


इंदौर। आचार्य श्री पुलक सागर जी के अवतरण दिवस के रूप में तीन दिवसीय कार्यक्रम 9 से 11 मई तक पुलक पर्व के रूप में पुलक मंच एवं महिला जाग्रति मंच के सदस्यों द्वारा मनाया जाता है। प्रथम दिवस 9 मई को रक्तदान शिविर का जैन कॉलोनी मंदिर लगाया गया। मंच परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुदामा नगर जैन कॉलोनी अंबिकापुरी राजेंद्र नगर शाखा के सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। द्वितीय दिन 10 मई को पौधरोपण एवं अन्नदान किया गया। 11 मई को गुरुदेव के अवतरण दिवस पर सुदामा नगर जैन मंदिर में पुलक सिंधु विधान मुनिश्री प्रणुत सागर जी एवं आर्यिका विबोधश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें संचालन विमल झांझरी महामंत्री सुदामा नगर ने किया। मुनि श्री ने उदबोधन में आचार्यश्री पुलकसागरजी को याद करते हुए उनके द्वारा बनाई गई संस्था को बड़ी बताते हुए कहा कि यह संस्था पूरे देश में साधु संतों की सेवा करती है।

पुलक सिंधु विधान में इनका रहा सराहनीय योगदान 

संभाग अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल एवं महामंत्री आशा सोनी ने बताया कि विश्व शांति के लिए पुलक सिंधु विधान किया गया। इसमें सौधर्म इंद्र उषा कमल डोसी, कुबेर इंद्र मीरा महेंद्र जैन एवं यज्ञनायक इंद्र ज्योत्सना अरविंद जैन ने भक्ति भाव से विधान पूर्ण किया। रविवार को विधान महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना झांझरी, आशा होलसराय सोनी, प्रदीप बडजात्या, कमल किरण रावका, पदमचंद मोदी, महेंद्र निगोत्या, प्रदीप बिलाला, चंद्रेश जैन, जीतू सेठ, माधुरी कुलदीप जैन, वैभव कसलीवाल, पीयूष रावका, सुरेश सेठी, सुषमा सरैया, कमल डोसी, महेंद्र जैन, अरविंद जैन, कैलाश मीना पाटनी, मीता जैन, रेखा काला, रेखा बंडी आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार मनोज बाकलीवाल ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page