समाचार

मुनि संघ का मंगल प्रवेश : वागड़ में प्रवेश करने के बाद भक्ति और उत्साह बढ़ रहा है- मुनि विमल सागर महाराज


श्री श्रेयांस नाथ दिगंबर जैन मंदिर खांदू कॉलोनी में मुनि संघ के मंगल प्रवेश पर जैन समाज के श्रद्धालुओं पाद प्रक्षालन कर उनकी अगवानी की। आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि विमलसागर महाराज, मुनि अनंतसागर महाराज, मुनि धर्म सागर महाराज, मुनि भावसागर महाराज का मंगल प्रवेश सोमवार सुबह हुआ। पढ़िए यह विस्तृत रिपोर्ट…


घाटोल। श्री श्रेयांस नाथ दिगंबर जैन मंदिर खांदू कॉलोनी में मुनि संघ के मंगल प्रवेश पर जैन समाज के श्रद्धालुओं पाद प्रक्षालन कर उनकी अगवानी की। आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि विमलसागर महाराज, मुनि अनंतसागर महाराज, मुनि धर्म सागर महाराज, मुनि भावसागर महाराज का मंगल प्रवेश सोमवार सुबह हुआ। जिनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। मुनि संघ के पाद प्रक्षालन का प्रथम सौभाग्य चंद्रप्रकाश चंपालाल पंचोरी परिवार, द्वितीय सौभाग्य विपिन कुमार डांगरा परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज का महा पूजन कर शास्त्र अर्पण किए गए। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि विमल सागर महाराज ने कहा कि वागड़ में प्रवेश करने के बाद भक्ति और उत्साह बढ़ रहा है। कब खाएं, यह ध्यान रखना है। ग्रीष्म काल तपन में पांव में छाले आ गए थे फिर भी विहार करते हुए आ गए। महाराजश्री ने कहा कि पैकेट की वस्तुएं अशुद्ध होती हैं। लाखों करोड़ों वर्षों से बैठकर भोजन की परंपरा रही है। आज खड़े होकर भोजन करते हैं, जो अनुचित है। कमेटी ने जानकारी दी कि मुनि संघ का मंगल प्रवेश 21 जून को सुबह 8 बजे घाटोल में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page