मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 21 सितंबर को मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहे के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जत्ती कटरा मोती कटरा का संयुक्त वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व का आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 21 सितंबर को मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहे के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जत्ती कटरा मोती कटरा का संयुक्त वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में इन्द्रों ने श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर से बैण्ड बाजों के साथ जलयात्रा निकालकर किया।
जलयात्रा बड़ा जैन मन्दिर से मोती कटरा चौराहा होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जत्ती कटरा पहुंची, जहां उपाध्याय संघ के सानिध्य में श्रीजी का प्रथम कलशाभिषेक हुआ। इसके बाद उपाध्यायसंघ हनुमान चौराहा के श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे जहां इन्द्रों ने उपाध्यायश्री ससंघ के सानिध्य में श्रीजी की प्रतिमा को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक सम्पन्न किया। कार्यक्रम के मध्य में ही भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगलवाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान अवधपुरी सकल जैन समाज ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर मन्दिर समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। सांय 7:00 बजे जैन मंदिर मोती कटरा में उपाध्यायसंघ की गुरुभक्ति आयोजित की गई। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का 22 सितंबर को सुबह 6:00 बजे मोती कटरा जैन मंदिर से मंगल विहार श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार के लिए मंगल विहार होगा जहां उपाध्याय श्री के मंगल सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव दोपहर 12:00 बजे से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मन्दिर के आगरा दिगंबर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन पदेवाले,महावीर प्रसाद जैन, अजीत जैन जयंती प्रसाद जैन,अनंत जैन,अरुण जैन,रविंद्र जैन,पुनीत जैन, गिरीशचंद जैन,सुनील कुमार जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त मोती कटरा के अलावा आस-पास शैलियों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment