समाचार

ध्वजारोहण के साथ भगवान शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ : प्रतिमाओं की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने किया जयकारों के साथ स्वागत


 सिद्धी रेजीडेन्सी आवासीय कॉलोनी स्थित नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमाओं की स्थापना एवं मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादण्ड की प्रतिष्ठा हेतु तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट….


सागवाड़ा। सिद्धी रेजीडेन्सी आवासीय कॉलोनी स्थित नवनिर्मित भगवान शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नूतन वेदी पर जिन प्रतिमाओं की स्थापना एवं मंदिर शिखर पर कलश तथा ध्वजादण्ड की प्रतिष्ठा हेतु तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ। यह आयोजन मुनि आज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य पं. विनोद पगारिया ‘विरल’ के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस, वर्धमान सोसायटी से शांतिनाथ भगवान सहित आदिनाथ, वासुपूज्य तथा पारसनाथ भगवान की प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में बैंड-बाजों के साथ समाजजनों द्वारा श्रद्धाभाव से सिद्धि रेजीडेन्सी स्थित कार्यक्रम स्थल ‘हस्तिनापुर नगर’ लायी गईं। महिला मंडल ने सिर पर जलपूर्ण मंगल कलश धारण कर धार्मिक वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में 18,000 दशा हूमड़ समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ महामांगलिक ध्वजारोहण किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिया ने रिबन काटकर प्रतिष्ठा मंडप का उद्घाटन किया। इसके पश्चात भूमि शुद्धि के उपरांत प्रतिमाओं की वेदी पर स्थापना की गई।

शांति धारा एवं अभिषेक

श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक सौधर्म इन्द्र सतीश शाह व ममता शाह द्वारा, तथा विश्व शांति हेतु शांति धारा जयदीप जयन्तिलाल शाह द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रात्रि में जिनेन्द्र भगवान की आरती एवं मुनि आज्ञा सागर जी महाराज की आरती के उपरांत कंठस्थ कला केन्द्र, दिल्ली द्वारा भव्य “इन्द्र सभा” नाट्य प्रस्तुति की गई।

शनिवार के आयोजन

महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया द्वारा चारों दिशाओं में वास्तु विधान हवन सम्पन्न कराया जाएगा। तत्पश्चात सुहागन महिलाओं द्वारा 81 कलशों से नूतन वेदी की शुद्धि की जाएगी। दोपहर में श्री शांतिनाथ महार्चना विधान तथा रात्रि में आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उपस्थिति

इस अवसर पर समाज के प्रमुख जनों में सेठ महेश नोगमिया, नरेन्द्र खोडनिया, अश्विन बोबडा, वैभव गोवाडिया, निलेश संघवी, अशोक जैन, साधना कोठारी, प्रेरणा शाह, नलिनी गोवाडिया, कौशल्या सरिया सहित अनेक श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page