समाचार

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की जयपुर के जैन तीर्थों की वंदना : सांगानेर, पदमपुरा व चुलगिरी में सामूहिक पूजन-आरती से हुआ पुण्यार्जन


मुरैना जैन समाज के श्रद्धालुओं ने शनिवार को जयपुर स्थित सांगानेर, पदमपुरा और चुलगिरी जैन तीर्थों की भक्तिभाव से वंदना की, जहां सामूहिक अभिषेक, पूजन व आरती संपन्न हुई। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जैन मंच शकरपुर के सान्निध्य में शनिवार को जयपुर की पावन तीर्थयात्रा का आयोजन किया। जैन मंच के नेतृत्व में एक बस जयपुर रवाना हुई, जहां सबसे पहले सांगानेर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र का अभिषेक और शांतिधारा कर अष्टद्रव्य से सामूहिक पूजन किया।

इसके पश्चात अतिशय क्षेत्र चुलगिरी एवं पदमपुरा में भी सभी यात्रियों ने गाढ़ी श्रद्धा के साथ वंदना की तथा सामूहिक आरती कर पुण्य अर्जित किया।

यात्रियों ने बताया कि जिनालयों की अद्भुत छटा और दिव्य वातावरण देखकर सभी भक्त आनंदित हो उठे तथा भगवान के जयकारों के साथ भक्ति भाव में झूमते हुए नृत्य करने लगे। बस में भी भजन-संकीर्तन और नृत्य का सिलसिला चलता रहा।

यात्रा के सफल संचालन हेतु आवास की व्यवस्था जैन मंच द्वारा की गई जबकि भोजन व्यवस्था मोहित जैन (चीकू) एवं धर्मेंद्र जैन (धम्मो) की ओर से की गई थी। भक्तिभाव से परिपूर्ण इस तीर्थयात्रा ने सभी श्रद्धालुओं को आलोकित व आध्यात्मिक रूप से भाव-विभोर किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page