अतिशय क्षेत्र बालावेहट में चल विमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। ललितपुर जिले के ग्राम बालावेहट में सौर नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन जैन अतिशय क्षेत्र सामलिया के मूलनायक पारसनाथ भगवान का महा मस्तिकाभिषेक किया गया। इसमें जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया। पढ़िए ललितपुर से अक्षय अलय की यह खबर…
ललितपुर। अतिशय क्षेत्र बालावेहट में प्रभावना पूर्वक चल विमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। ललितपुर जिले के ग्राम बालावेहट में सौर नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन जैन अतिशय क्षेत्र सामलिया के मूलनायक पारसनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक चल विमानोत्सव का आयोजन प्रभावना पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें दूरांचलों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया। मध्यान्ह में मंदिर प्रांगण में क्षेत्र विकास सम्मेलन प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन थनवारा की अध्यक्षता एवं समाजश्रेष्ठी शीलचंद अनौरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। संचालन महामंत्री अभिषेक जैन अनौरा ने किया। उन्होंने अति प्राचीन मंदिर की जीर्ण-शीर्ण हालत से समाज को अवगत कराते हुए बताया कि प्रबंध समिति का प्रयास शीघ्र ही मंदिर जी को मेनरोड पर भव्य रूप स्थापित करने का है।
इन्होंने ने किया पुण्यार्जन
मंदिर निर्माण में बड़े बाबा पारसनाथ भगवान एवं वेदी का पुण्यार्जन राजेंद्र कुमार अंकित थनवारा परिवार, मुनि सुव्रतनाथ भगवान एवं वेदी का पुण्यार्जन सुनील कुमार अखिलेश अनौरा परिवार, सुपार्श्वनाथ भगवान वेदी का पुण्यार्जन शीलचंद वीरेंद्रकुमार अनौरा परिवार को प्राप्त हुआ है।
शोभयतर में झूमते-नाचते चले श्रद्धालु
क्षेत्र उपाध्यक्ष मुकेश सराफ, निर्माण संयोजक अमित चौधरी खिमलासा ने भी अपने विचार रखे। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र जैन थनवारा ने नया पीतल का विमान प्रदान करने का संकल्प लिया। मध्यान्ह में श्री जी को विमान जी में विराजित कर धर्मालुओं ने नगर में विमान जी की शोभायात्रा निकाली। जिसमें भक्तजन प्रभु भक्ति में थिरक रहे थे। महिलाएं मंगलगान करते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहीं। श्रीजी की शोभायात्रा पुनः मंदिर जी में पहुंची। जहां प्रतिष्ठाचार्य पं.संतोष जैन अमृत के मार्गदर्शन में प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा हुई। जिसमें अनिल कुमार मालथौन, राजकुमार गुगरवारा, आशीष जैन ओशो, सुनील गदयाना, मोहन जैन मोहन मावा, शिखरचंद बिजली, कैलाश बजाज मालाथौन, अशोक जैन उमरिया ने पुण्यार्जन किया। इस दौरान निकटवर्ती जैन समाज ललितपुर, पाली, मालथौन, खिमलासा, खुरई, बीना, भानगढ़, बेसरा, मरछा आदि से धर्मालुजन पहुंचे।
कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित
कार्यकम में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के पूर्व महामंत्री कुशलचंद जैन एड, कडोरीलाल जैन मालथौन, संजय जैन बालावेहट, जयकुमार जैन रसिया पाली, शिखर चंद जितेन्द्र जैन अनौरा, कपूरचंद जैन लागौन, नारायणदास खिमलासा, शीलचंद जैन गुगरवारा, सुकुमाल जैन कुम्हैण्डी, निहालचंद गदयाना, अविनाश सिंघई, मनोज जैन बबीना, राजेश जैन बडकुल, सतीश नजा एड, अनुराग जैन, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।













Add Comment