समाचार

भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया धूमधाम से: भगवान जिनेन्द्र की विमान यात्रा में झूमे श्रद्धालु


जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल वेला में जिन अभिषेक पूजन किया गया।शान्तिधारा कर विश्वशांति की कामना की ।प्रथम अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य कोमल सिंघई,ऋषभ कठरया, रतनचंद डोगरया,अनिल सिलौनया, सुनील डेवडिया को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विमान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।पढि़ए राजीव सिघई की विशेष रिपोर्ट ……….


महरौनी। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल वेला में जिन अभिषेक पूजन किया गया।शान्तिधारा कर विश्वशांति की कामना की ।प्रथम अभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य कोमल सिंघई,ऋषभ कठरया, रतनचंद डोगरया,अनिल सिलौनया, सुनील डेवडिया को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विमान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं मंगलगीत गा रही थी ।वहीं श्रावकजन श्वेत वस्त्र में भगवान महावीर के जयकारे लगा रहे थे ।

भजनों की संगीत में युवा थिरक रहे थे ।वहीं बच्चियां डांडिया नृत्य करती चल रही थी । सुधासागर यशोदय व्यायामशाला के युवाओं ने करतब दिखाए।भगवान जिनेन्द्र के स्वागत के लिए द्वार रंगोली सजाई गई और बंदनवार से द्वार सजाये गये।विमान द्वार की आरती उतारी गयी । शोभायात्रा का शुभारंभ बड़े मंदिर से प्रारम्भ होकर गांधी चौक, इंदिरा चौराहा, रामलीला मैदान, पुराना बाजार होते हुये बड़े मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा का जगह -जगह स्वागत किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ोनिया, डॉ हरगोविंद राय ने भगवान जिनेन्द्र की आरती उतारी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिगम्बर जैन पंचायत समिति,यशोदय तीर्थ कमेटी,सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप,जैन शिक्षक संघ ,श्री चंद्रप्रभु कमेटी,श्री शांतिनाथ मंदिर कमेटी, पंचबालयति मंदिर कमेटी, अखिल भारतीय महिला समिति,सुधासागर यशोदय महिला मण्डल, विद्यासागर पाठशाला सहित सकल समाज का सहयोग रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार एवं कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सफल रही ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page