भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याण एवं बड़े बाबा उच्चासन दिवस पर निर्वाण लाडू समर्पित करने देश के विभिन्न अंचलों से कुंडलपुर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अभिषेक, शांतिधारा कर बड़े बाबा चरणों में भक्तामर विधान किया। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर (दमोह)। सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ मंगल सानिध्य में 17 जनवरी को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं इसी दिन 20 वर्ष पूर्व पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से गगन विहार कर नए मंदिर के उच्च आसन पर विराजमान होने के उन पलों की स्मृतियों को संजोए श्रद्धालु भक्त देश के विभिन्न अंचलों से कुण्डलपुर पहुंचे हैं।
इन्होंने लिया अभिषेक, शांतिधारा का लाभ
जयपुर राजस्थान से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक, शांतिधारा कर बड़े बाबा चरणों में भक्तामर विधान किया। इस अवसर पर प्रथम बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया, रिद्धि मंत्र कलश करने का सौभाग्य अनिल अमिता गोधा, विनोद, पदमा, राजेश, संगीता,विपिन, सिम्मी,नितिन, सुविता, अभिषेक, मोनिका, विशाल,अंकिता, वैभव,आदनि,आदित्य, इशिका, विहान और अर्हम गोधा युवेन गंगवाल परिवार जयपुर, सुशीलकुमार अर्पित आर्यश गोधा इंदौर, सुमत मनीष कुमार जयपुर मंजू मानसी बड़ जात्या राज गोधा, रीतेश अंकित रिशित गंगवाल जयपुर पुष्पा देवी अर्चना गुणमाला देवी सुनील लता मुकेश संगीता गोधा परिवार जयपुर सरोज जैन स्मृति में रोमिल प्रकाशचंद पूनम डॉ.निशि न्यू दिल्ली ,सुशील स्व पाचूलाल पहाड़िया जयपुर, विनोद मनोज संकेत संयम लोहड़े संभाजी नगर ,मुकेश राजमल सोगानी जयपुर ,शांति देवी महावीर एकता विधि अपेक्षा विहान सोगानी जयपुर, सुनील रीना विल्टीवाला जयपुर, ज्ञानचंद स्व गूजरमल सेठी परिवार जयपुर आदि ने सौभाग्य पाया।
बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया
18 जनवरी को पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस की स्मृति संजोए हुए उपकाशी हटा से पैदल चलकर बड़े बाबा चरणों में सैकड़ो श्रद्धालु भक्त पहुंचेंगे। 17 जनवरी को प्रातः पूज्य मुनि श्री पदमसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा मुनिश्री के आशीष वचन एवं पूज्य बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।दोपहर में मुनि संघ सानिध्य में मुनि श्री के प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक भी की गई है। सायंकाल पूज्य बड़े बाबा मंदिर में भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।













Add Comment