डिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन हो रहा है। कलाकुंज मन्दिर समिति के तत्वावधान में 6 जुलाई से आयोजित यह विधान आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन हो रहा है। कलाकुंज मन्दिर समिति के तत्वावधान में 6 जुलाई से आयोजित यह विधान आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में किया जा रहा है। जिसमें पंडित शुभम-जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में विधान के 14वें दिन 19 जुलाई को भक्तजनों ने अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु की आराधना करते हुए माण्डले पर अर्घ्य अर्पित कर श्री शांतिनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं पूर्ण कीं।
विधान के समापन पर सभी भक्तों ने संगीतमय प्रभु की मंगल आरती की। विधान का समापन 22 जुलाई को विश्वशांति महायज्ञ के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष रविन्द्र जैन,आदित्या जैन,राजीव जैन,मुकेश जैन भगत मनोज जैन,अजय जैन,संयम जैन, राजा जैन,देवेंद्र जैन,दीपचन्द जैन, शुभम जैन,रश्मि जैन,मंजरी जैन, रतिभा जैन,सुनीता जैन,निशा जैन, रीता जैन,सुनंदा जैन,स्वीटी जैन,पुष्पा जैन मीना जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे। विधान के अंत में मंदिर समिति ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।













Add Comment