समाचार

भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया : भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक

 


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा और पूजन का आयोजन किया गया। अत्यंत भक्ति भाव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया और पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा और पूजन का आयोजन किया गया। अत्यंत भक्ति भाव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया और पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। अभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य धर्मचंद, ज्ञानमती, मनीष, रश्मि, तनु, वत्सल बड़जात्या परिवार (सूरत), लालचंद, अंगूरी बाई, सुरेश, हेमलता (सैदपुर, ललितपुर), अमित, महेंद्र जैन (नोएडा), सारांश, कमलेश, सविता (सोंधिया, महाराजपुर), अर्चना, पीएल जैन, पलक, अक्षत, अंशुल जैन (दमोह), वीरेंद्र, संजय भारिल्य (शाहपुर), जितेंद्र, सचिन (शाहपुर), मुल्कराज जैन, डॉ. एस आर जैन (जबलपुर), संकेत शाह, और अरविंद शाह (मुंबई) ने अर्जित किया।

दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर आरती, नृत्य, भजन, कव्वाली, नाटक (महावीर जन्म उत्सव एवं कमठ का बैर) की सुंदर प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में शिखा जैन, रानी जैन, अर्चना, रश्मि, विभा, रेशु, शिवाली, राजुल, पलक, अंशी, बिट्टू, अदिति, भूमि, रानू, विधान, पारस, संगीता, आरोही, स्वेच्छा, अनुष्का, आर्या, और अर्पित जैन ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी, सदस्य, कुंडलपुर स्टाफ और यात्रियों की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page