समाचार

जैन समाज के वरिष्ठ जनों से कुलपति की मुलाकात ः आचार्य विशुद्ध सागर जी द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ बोध भेंट किया


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के नवागत कुलपति डॉ. राकेश सिंघई के सम्मान में आयोजित समारोह में सम्मान स्वरूप कुलपति को चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ बोध भेंट किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नवागत कुलगुरु (कुलपति) राकेश सिंघई के सम्मान में आयोजित समारोह में सम्मान स्वरूप कुलपति को चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी द्वारा रचित ग्रंथ सत्यार्थ बोध भेंट किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जैनेंद्र जैन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ जैन विद्वान डॉक्टर अनुपम जैन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, आदित्य कासलीवाल एवं पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जनों ने स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page