समाचार

देवेन्द्र कांसल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित: सोशल ग्रुप फेडरेशन के साथियों ने दीे बधाई


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्पगिरी तीर्थ क्षेत्र पर हुआ। इस 29वें अधिवेशन में दो वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसमें उज्जैन के देवेंद्र कांसल को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। समाजजनों ने बधाई दी। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थ क्षेत्र पुष्पगिरी पर 29 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दो वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए देवेंद्र कांसल उज्जैन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन की राष्ट्रीय संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका, महामंत्री विपुल बांझल, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल हंसमुख गांधी, टीके वेद, मुकेश बाकलीवाल, यशकमल अजमेरा, प्रदीप गंगवाल अनिल जैन, नवीन जैन आदि और सोशल ग्रुप फेडरेशन के साथियों ने कासल को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page