समाचार

पुलिस उप महानिरीक्षक जैन से टिकटोली आने का आग्रह : जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात


जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन से मुलाकात कर जैन तीर्थ टिकटोली आगमन के लिए आमंत्रित किया है। विगत दिवस अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी एवं जैन मित्र मंडल मुरैना के प्रतिनिधि मंडल ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक चम्बल रेंज सुनील जैन से आत्मीय मुलाकात की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने चंबल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन से मुलाकात कर जैन तीर्थ टिकटोली आगमन के लिए आमंत्रित किया है। विगत दिवस अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी एवं जैन मित्र मंडल मुरैना के एक प्रतिनिधि मंडल ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक चम्बल रेंज सुनील जैन से आत्मीय मुलाकात कर जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र टिकटोली आने के लिए निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने जैन को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया। अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को जैन तीर्थ टिकटोली की ऐतिहासिक जानकारी से परिचित कराते हुए तीर्थ के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें टिकटोली आने के लिए कहा। बड़ा जैन मंदिर मुरैना के पूर्व मंत्री एवं जैन मित्र मंडल के संस्थापक एडवोकेट धर्मेंद्र जैन ने बताया कि काफी देर तक देश, धर्म एवं सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा भी हुई। प्रधान संपादक अंकित जैन ने जैन को ‘अहिंसा प्रभावना’ पत्रिका की प्रति भेंट की। श्री जैन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जब भी समय मिलेगा, मैं अतिशय क्षेत्र टिकटोली अवश्य आऊंगा।

प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र भंडारी (टिकटोली अध्यक्ष), ओमप्रकाश जैन (टिकटोली महामंत्री), एडवोकेट धर्मेंद्र जैन (पूर्व मंत्री मंदिर कमेटी), अंकित जैन (प्रधान संपादक अहिंसा प्रभावना), सतेंद्र जैन (मुख्य संयोजक), अशोक जैन मेडिकल, मनेंद्र जैन रानू, प्रवीण जैन बड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page