समाचार

महावीर जयंती का अवकाश 3 अप्रैल को कराने की मांग: उप सचिव कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग को लिखा पत्र 


महावीर जयंती को केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में आंशिक संशोधन कराने की मांग की जा रही है। पढ़िए जितेंद्र जैन की रिपोर्ट


जयपुर। महावीर जयंती को केन्द्र सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में आंशिक संशोधन कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष एवं जस्टिस श्रीयुत नरेन्द्र कुमार जी जैन के दिशा निर्देशन पर अवर सचिव जयप्रकाश ने उप सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखकर महावीर जयंती पर 4 अप्रैल के स्थान पर 3 अप्रैल को अवकाश घोषित करने की मांग की हैं।

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के युवा वर्ग एवं समाज श्रेष्ठियों, विभिन्न संगठनों व सरकारी और निजी कर्मचारियों तथा बच्चों को महावीर जयंती को मनाने में होने वाली परेशानी और पीड़ा को समझते हुए राजस्थान सरकार ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश को 4 अप्रैल की जगह 3 अप्रैल को घोषित कर दिया है l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page