समाचार

विश्व जैन संगठन ने की मांग : तीर्थ दर्शन यात्रा योजना में जैन तीर्थों को शामिल करने की मांग


विश्व जैन संगठन ने मध्यप्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की तीर्थ दर्शन यात्रा योजना में जैन तीर्थ स्थलों को भी शामिल किया जाए। इस बात की जानकारी देते हुए, संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन और प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदेश की धर्मप्रेमी जनता को विभिन्न तीर्थस्थलों पर ले जाने की योजना में जैन तीर्थ स्थलों का अभाव चिंताजनक है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन ने मध्यप्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की तीर्थ दर्शन यात्रा योजना में जैन तीर्थ स्थलों को भी शामिल किया जाए। इस बात की जानकारी देते हुए, संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन और प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदेश की धर्मप्रेमी जनता को विभिन्न तीर्थस्थलों पर ले जाने की योजना में जैन तीर्थ स्थलों का अभाव चिंताजनक है।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा संचालित इस योजना में जैन तीर्थ स्थलों को न जोड़ने से जैन समाज के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी जी से मुलाकात कर ज्ञापन देने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि देशभर में कई प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल हैं, जो ऐतिहासिक महत्व के साथ स्थापित हैं, जैसे श्री सम्मेद शिखरजी, गिरनारजी, श्रवण बेलगोला, और पालीताना।

इन तीर्थ स्थलों को यात्रा में शामिल करने से जैन समाज के लोगों को भी लाभ होगा। विश्व जैन संगठन की यह मांग व्यापक समर्थन प्राप्त कर रही है, और आशा जताई जा रही है कि सरकार इस पर सकारात्मक विचार करेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page