स्थानीय दिगंबर जैन समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर स्थित विशाल सभागार में संपन्न हुआ। इस समारोह में समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन, और पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन ने संबोधित किया, साथ ही समाज जनों को दीपावली और नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पढ़िए धरणेन्द्र जैन की रिपोर्ट…
खेरवाड़ा। स्थानीय दिगंबर जैन समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर स्थित विशाल सभागार में संपन्न हुआ। इस समारोह में समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी, महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन, और पूर्व उपाध्यक्ष पारस जैन ने संबोधित किया, साथ ही समाज जनों को दीपावली और नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित समाज जनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली और नव वर्ष की बधाई दी।
समारोह में समाज के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मेहता, पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल जैन, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, रमेश चंद्र पंचोली, सतीश चंद्र वाणावत, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य धरणेन्द्र जैन, भरत जैन, रतन लाल चन्द्रावत, धनपाल गागावत, युवा परिषद के अध्यक्ष प्रतिक कोठारी, महामंत्री कार्तिक गागावत, और रोमिल जैन सहित बड़ी संख्या में युवा परिषद, महिला मंडल एवं समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक गागावत ने किया, जबकि आभार भूपेंद्र कुमार कोठारी ने ज्ञापित किया। समारोह के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व प्रातः शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर के 2551 निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन धर्मावलंबियों द्वारा निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया, और भगवान महावीर की पूजा, अभिषेक तथा शांति धारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।













Add Comment