कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा दीपावली पर पटाखों से सुरक्षा, जीव रक्षा और प्रदूषण बचाव के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जैन स्कूल पलटन गेट पर पोस्टर विमोचन कर लोगों से सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया गया। पढ़िए वीर सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। दीपावली पर्व पर पटाखों से सुरक्षा, जीव रक्षा और प्रदूषण से बचाव के लिए महावीर इंटरनेशनल कुचामन परिवार ने जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर गुरुवार को जैन स्कूल पलटन गेट पर पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल और सचिव वीर अजित पहाड़िया के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान वीर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि दीपावली प्रकाश और आनंद का पर्व है, इसे प्रदूषणमुक्त और सुरक्षित बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी से पर्यावरण और जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचता है, इसलिए हमें दीपक और सजावट से त्योहार मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में वीर सुरेश गंगवाल, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर अशोक अजमेरा, वीर संपत बगड़िया, वीर तेजकुमार बड़जात्या और वीर विकास पाटनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के मिसरी प्रोजेक्ट जोन के संयोजक बने वीर सुभाष पहाड़िया, जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या और सहयोजन पद पर नियुक्त वीरा सुनिता गंगवाल का तिलक, माला और साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संस्था द्वारा लोगों से अपील की गई कि दीपावली पर पटाखों से दूरी बनाएं, पर्यावरण की रक्षा करें और जीवों की सुरक्षा के साथ खुशियों का पर्व मनाएं।













Add Comment