समाचार

दीपक जैन बने जैसवाल जैन परिषद की वार्षिक तीर्थ यात्रा 2026 के मुख्य संयोजक : 501 श्रद्धालुओं के साथ 2 जनवरी से 8 जनवरी तक होगी गिरनार तीर्थ यात्रा


जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद द्वारा 2026 की वार्षिक तीर्थ यात्रा की घोषणा की गई जिसमें दीपक जैन को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है। 2 से 8 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली इस यात्रा में 501 श्रद्धालु भाग लेंगे। पढ़िए अजय जैन की खास रिपोर्ट…


   अंबाह। जैसवाल जैन उपरोचिया परिषद, दिल्ली-एनसीआर ने 2026 की वार्षिक तीर्थ यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि यह पावन यात्रा 2 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 501 श्रद्धालु भाग लेंगे। इस यात्रा के मुख्य संयोजक के रूप में दीपक जैन (गोविंदपुरी) को नियुक्त किया गया है, जो समाज में वर्षों से धार्मिक सेवा कार्य कर रहे हैं।

यात्रा दिल्ली से ट्रेन द्वारा बड़ोदरा तक और वहां से बसों के माध्यम से पालीताणा, पावागढ़, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी होते हुए श्री गिरनार जी तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु श्री 1008 नेमीनाथ भगवान की निर्वाण स्थली पर वंदना करेंगे।

मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ होगा 

परिषद ने बताया कि बुकिंग 15 से 19 अगस्त 2025 तक मोना ग्रांड होटल, मधुबन, दिल्ली में की जाएगी। यात्रियों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।प्रवक्ता ऋषभ जैन ने बताया कि परिषद जल्द ही जैसवाल समाज के लिए डायरेक्टरी पुस्तक और मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ करने जा रही है। परिषद ने समाजजनों से इस पुण्य यात्रा में भाग लेकर धर्म प्रभावना में सहयोग देने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page