समाचार

शीतलनाथ जैन मंदिर में हुआ आयोजन :  विधान के चौथे दिन समर्पित किए अर्घ्य


आगरा के पत्तल गली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ चल रहा है। जिसमें चौथे दिन भक्तों ने विधान का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया। पढ़िए यह शुभम जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आगरा के पत्तल गली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ चल रहा है।

विधान के चौथे दिन विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडल पर अर्घ्य अर्पित किए। इस दौरान विधान में मौजूद सभी भक्तों ने हाथों में चंवर लेकर संगीतमय जैन भजन पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुभाषचन्द्र जैन, नरेश जैन, राकेश पार्षद, वीरेन्द्र जैन, ऋषभ जैन, विशाल जैन, सुनील जैन, संजय जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, विजय जैन, सुनीता जैन सहित समस्त पत्तलगली जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page