नगर में आयोजित होने वाले पर्यूषण पर्व में परम पूज्य श्रमणी आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति माताजी की संघस्थ विख्यात बहन रितु दीदी का सान्निध्य निश्चित हुआ है। यह पर्व 08 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
गुवाहाटी। नगर में आयोजित होने वाले पर्यूषण पर्व में परम पूज्य श्रमणी आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति माताजी की संघस्थ विख्यात बहन रितु दीदी का सान्निध्य निश्चित हुआ है। यह पर्व 08 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। श्री दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि परम पूज्य श्रमणी आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी द्वारा गुवाहाटी पंचायत के अंतर्गत आयोजित पर्यूषण पर्व में रितु दीदी के सान्निध्य की स्वीकृति के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज, गुवाहाटी पूज्य माताजी का हार्दिक आभार प्रकट करता है।
इस दसलक्षण महापर्व के तहत आमंत्रित बा.ब्र. रितु दीदी द्वारा दिए जाने वाले धर्म संस्कार, त्याग भावना, उदारता, समर्पण और गुरु भक्ति के बीज रोपण निश्चित ही सार्थक परिणाम लाएंगे, ऐसी दिगम्बर जैन पंचायत आशा व्यक्त करती है। साथ ही, पूज्य माताजी की संघस्थ बहन रितु दीदी का इस आगंतुक पर्यूषण पर्व में सान्निध्य गुवाहाटी समाज को गौरव प्रदान करेगा और धर्म की अपूर्व प्रभावना में निमित्त बनेगा।













Add Comment