दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा महावीर जन्मकल्याणक जयंती की पूर्व संध्या पर 3 अप्रैल को रीगल चौराहा स्थित महावीर ट्रस्ट पर एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शाम सात बजे से इंदौर स्तरीय नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा महावीर जन्मकल्याणक जयंती की पूर्व संध्या पर 3 अप्रैल को रीगल चौराहा स्थित महावीर ट्रस्ट पर एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शाम सात बजे से इंदौर स्तरीय नृत्य नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार राशि 11000 रुपए, द्वितीय 8000 रुपए, तृतीय 5000 रुपए रखी गई है।
अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रुपए में 2500 रुपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जरूरी है कि नृत्य नाटिका जैन धर्म पर आधारित हो। छह से 8 सदस्य एक टीम बनाकर भाग ले सकते हैं। प्रस्तुति का समय 8 से 10 मिनट का रहेगा। प्रथम छह समूह को ही प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।













Add Comment