समाचार

दमोह में विरागोदय महामहोत्सव की धूम: राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी मे शताधिक विद्वान हुए सम्मिलित


पथरिया (दमोह) में यहां पर गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के विशाल ससंघ सान्निध्य एवं चर्याशिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में डॉ श्रेयांस जैन बड़ौत के निर्देशन एवं पं. विनोद जैन रजवांस के संयोजन में एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के तत्वावधान में विरागोदय महामहोत्सव में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी व विद्वत् सम्मेलन आयोजित किया गया। पढ़िए विस्तार से,राजेश रागी/रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट


इस कार्यक्रम में देशभर से शताधिक विद्वान शामिल हुए। अनेक विद्वानों ने आचार्य विरागसागर जी के पाहुड द्वय एवं शास्त्रसार समुच्चय चूर्णि सूत्राणि टीका ग्रंथों पर विविध बिषय पर आलेख प्रस्तुत किए।विद्वानों के अलावा आचार्यश्री के संघस्थ साधु, आर्यिका माताजी ने भी अपने अपने आलेख प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल प्रवचनों का लाभ प्राप्त हुआ।

डॉ श्रेयांस जैन बड़ौत, प्रो फूलचंद्र प्रेमी व प्रो अशोक जैन वाराणसी, प्रो प्रेमसुमन जैन उदयपुर, पं. विनोद जैन रजवांस, डॉ विजय जैन लखनऊ, प्रो जय कुमार उपाध्ये श्रवणवेलगोला , पवन जैन कुलपति एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह, ब्र. जय कुमार निशांत भैया टीकमगढ़, प्रो ऋषभचंद्र जैन दमोह,प्रो श्रेयांस सिंघई जयपुर, डॉ सुरेन्द्र जैन भारती बुरहानपुर, जैन गजट के सह संपादक डॉ सुनील संचय ललितपुर, डॉ विमल जैन जयपुर, डॉ ज्योति जैन खतौली, डॉ आशीष जैन बम्होरी सह संयोजक, डॉ आशीष जैन दमोह सह संयोजक, ब्र. अनिल भैया प्राचार्य जयपुर, ब्र. डॉ धर्मेन्द्र भैया, ब्र मनीष भैया, ब्र. विनोद भैया छतरपुर, डॉ नरेंद्र जैन टीकमगढ़, डॉ अनेकांत जैन दिल्ली,डॉ महेन्द्र जैन मनुज इंदौर, डॉ आशीष आचार्य सागर, मुकेश शास्त्री ललितपुर, डॉ सोनल दिल्ली,सुनील शास्त्री, डॉ भरत इंदौर, डॉ पंकज इंदौर, डॉ बाहुबली इंदौर, डॉ अल्पना जैन ग्वालियर, डॉ सुमित उदयपुर, डॉ ज्योति बाबू उदयपुर, पं. सनत कुमार रजवांस, पं. सुखमाल चंद्र सहारनपुर, पं. जयंत सीकर, डॉ अमित जैन आकाश वाराणसी, पं. महेश डिमापुर, पं. मुकेश विन्रम गुणगाँव, मनीष विद्यार्थी सागर, पं. उदय चंद्र कोटा, पं. रजनीश शास्त्री, पं. अनेकांत आदित्य बम्होरी, पं. अंकित मड़देवरा, पं. चंदर ग्वालियर, डॉ अभिषेक जैन दमोह,डॉ मुन्नी पुष्पा वाराणसी, पं. महेंद्र जैन पूर्व प्राचार्य मुरैना, डॉ रांका जैन लखनऊ, विजय शास्त्री, डॉ हरिश्चंद्र जैन सागर, चंद्रेश जैन भोपाल, ब्र. समता मारौरा , पं. भागचंद धारियाद, पं. सुदर्शन पिंडरई , पं. राजकुमार जैन , पं. कोमल चंद्र नसीराबाद, पं. शीतल चंद्र जैन , डॉ शोभालाल जैन, डॉ लोकेश जैन, पं। अखिलेश शास्त्री, डॉ संजय जैन, पं. उदयचंद सागर, निर्मल शास्त्री, जिनेंद्र शास्त्री मथुरा, पं. दिनेश जैन भिलाई, पं. जय कुमार दुर्ग, पं. अरुण जैन जबलपुर, पं. अंकित जैन आदि शताधिक विद्वान शामिल रहे।

संगोष्ठी में विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता डॉ श्रेयांस जैन बड़ौत , प्रो अशोक जैन वाराणसी, डॉ नरेंद्र जैन टीकमगढ़, प्रो विजय जैन लखनऊ, प्रो ऋषभचंद्र फौजदार दमोह, प्रो श्रीमती मेहता ने की। संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों का संचालन पं.विनोद कुमार जैन रजवांस, ब्र. अनिल भैया जयपुर , डॉ सुनील संचय ललितपुर, डॉ आशीष शास्त्री बम्होरी, डॉ आशीष जैन दमोह, डॉ अमित जैन वाराणसी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page