समाचार

दद्दू पत्रकार प्रकोष्ठ में इंदौर जिला सहसचिव मनोनीत : मनोनयन पर समाजजनों ने दी बधाई


श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ द्वारा राजेश जैन दद्दू को पत्रकार प्रकोष्ठ का इंदौर जिला सह सचिव बनाया गया है। समाजजनों ने इस मनोनयन पर बधाई दी है। इंदौर से पढ़िए, यह ख़बर…


इंदौर। श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ द्वारा राजेश जैन दद्दू को पत्रकार प्रकोष्ठ का इंदौर जिला सह सचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष मेहता, पत्रकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड, इंदौर जिला संयोजक अनिल जैन संपादक नाकोड़ा की पुकार की सहमति से प्रदान की गई। इंदौर महानगर में जैन समाज के पत्रकारों को एकजुट करने और जैन समाज के हित में समाचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ द्वारा दद्दू को यह उत्तरदायित्व दिया गया है। उनके मनोनयन पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, अशोक मेहता, कांतीलाल बम, निर्मल कासलीवाल, मयंक जैन एवं श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा संजय जैन आदि समाजजनों ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page