परम पूज्य भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के ससंघ पावन सानिध्य में अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच का 27वां ऋषभदेव महाअधिवेशन 29 सितंबर, रविवार को उदयपुर स्थित केसरिया जी (ऋषभदेव) में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…
ऋषभदेव। परम पूज्य भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के ससंघ पावन सानिध्य में अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच का 27वां ऋषभदेव महाअधिवेशन 29 सितंबर, रविवार को उदयपुर स्थित केसरिया जी (ऋषभदेव) में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर के हजारों गुरु भक्तों की गरिमामय उपस्थिति रही। डबरा का नाम राष्ट्रीय बहु मंडल को अधिवेशन में उपस्थित 1000 सदस्यों के समक्ष घोषित किया गया। पुलक मंच के मीडिया प्रभारी सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया कि डबरा बहु मंडल शाखा को समाज सेवा, मानव सेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा अवाॉ से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के द्वारा राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों को दिया गया। डबरा की बहु मंडल शाखा की अध्यक्ष निधि चौधरी, सचिव सपना जैन और कोषाध्यक्ष रेखा जैन ने इस सम्मान को प्राप्त किया। डबरा जैन समाज और समस्त पुलक शाखाओं ने इस उपलब्धि पर बधाई देकर गौरवान्वित किया।













Add Comment