समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां स्थापना दिवस : डबरा शाखा ने किया पूजा प्रक्षालन एवं सामूहिक भोज का आयोजन


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें स्थापना दिवस पर 30 जुलाई को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के सदस्यों ने श्री 1008 दिगंबर महावीर जैन मंदिर में पूजा- प्रक्षालन, विश्व कल्याण एवं शांति हेतु शांति धारा की। इसी उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डबरा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें स्थापना दिवस पर 30 जुलाई को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के सदस्यों ने श्री 1008 दिगंबर महावीर जैन मंदिर में पूजा-प्रक्षालन, विश्व कल्याण एवं शांति हेतु शांति धारा की। इसी उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एस.के जैन एवं रीजन सचिव सुनील जैन भिंड से पधारे, जिनका सभी सदस्यों ने सम्मान पट्टिका पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया।

रीजन सचिव के द्वारा फेडरेशन के सिद्धांत समाज सेवा- मानव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया। फेडरेशन के निर्देशों से डबरा शाखा को अवगत कराया गया। फेडरेशन के द्वारा डबरा शाखा की प्रंशसा किए जाने पर सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज के साथ रंगारंग कार्यक्रम, डांस, बच्चों के गेम, कपल गेम, चेयर रेस आदि का आनंद लिया।

इस अवसर पर संरक्षक निर्मल जैन, अध्यक्ष हेमंत जैन, सचिव आदित्य जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन, उपाध्यक्ष राहुल जैन, महेंद्र जैन, विवेक जैन, आदित्य जैन, विक्की जैन, नवनीत जैन, मुनेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, रोहित जैन, नितिन जैन, अनुज जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, अमित जैन, मोंटू जैन, विवेक जैन, पीयूष जैन एवं रश्मि, प्रिया, अलका, लवली, लता आदि मौजूद रहे। महिला चेयर रेस में विजेता स्वाति जैन, पुरुष चेयर रेस में विजेता राहुल जैन को पुरस्कार दिए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page