दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
बांसवाड़ा। दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद (गुजरात) की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के वर्षायोग 2025 में आयोजित भव्य समारोह में नीरज जैन पिता कवि उत्सव जैन नौगामा को कंपनी सेक्रेटरी के पद पर गुजरात में नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता दिगंबर जैन समाज अहमदाबाद के प्रतिनिधि सीए सौरभ जैन ने बताया कि नीरज जैन नौगामा (राजस्थान) के एक मात्र सीएस है तथा उनके भाई एवं भाभी तथा उनकी धर्मपत्नी भी इंजीनियर है तथा पिता कवि हृदय उत्सव जैन शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके है। पूरा परिवार उच्च पद पर कार्य करते हुए धर्म के प्रति समर्पित रहा है। इस अवसर पर नीरज जैन को आचार्य श्री 108 सुनील सागरजी महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में नीरज जैन को सम्मानित करने पर नौगामा में हर्ष की लहर फैल गई। यह जानकारी जितेंद्र जैन एवं सीए आशीष जैन अहमदाबाद ने दी।













Add Comment