रविवार को क्राउन परिवार ने नेमीनगर जैन कॉलोनी के आगे केशरबाग रोड स्थित श्री अहिल्या माता गोशाला में गायों की सेवा की। उन्हें हरा चारा खिलाया। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ से साढ़े 9 बजे तक चला। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। रविवार को क्राउन परिवार ने नेमीनगर जैन कॉलोनी के आगे केशरबाग रोड स्थित श्री अहिल्या माता गोशाला में गायों की सेवा की। उन्हें हरा चारा खिलाया। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ से साढ़े 9 बजे तक चला। सोशल वेलफेयर कमेटी के संदेश वत्सला गोधा, विशाल राशि सोगानी, रोहन निधि डोसी, प्रतीक पारूल ककरेचा आदि ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय को पूज्यनीय माना गया है। पोषण प्रदाता के रूप में परिवारों को गाय के दूध और डेयरी उत्पादों से महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं।
गायों को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कृषि के लिए जैविक खाद के स्रोत के रूप में भी गाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। गायें कृषि के लिए आवश्यक हैं। गाय सभी जीवित चीजों के लिए प्यार और सम्मान का प्रतिनिधित्व करती है। गो सेवा करना दैवीय कृपा प्राप्त करने का एक साधन माना जाता है। गाय के बिना संस्कृति अधूरी है, उसका आदर करना हमारा धर्म है। इस अवसर पर महिला, पुरुष और बच्चों ने गोशाला पहुंचकर वहां सेवा कर पुण्यार्जन किया।













Add Comment