शहर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप कासलीवाल’ के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में अमृत सेवा सप्ताह के अवसर पर जीव दया अभियान के अंतर्गत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से गौशाला में गौ सेवा की गई। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप कासलीवाल’ के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में अमृत सेवा सप्ताह के अवसर पर जीव दया अभियान के अंतर्गत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से गौशाला में गौ सेवा की गई। समाजजनों ने यह कार्य प्राणी मात्र की सेवा भावना के तहत किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुबह 9 बजे शहर की गौशाला जीवदया स्थल पर एकत्रित हुए। सभी सदस्यों ने गुड़ चना कुटी आदि पदार्थ गौ माता को खिलाया। पक्षियों के लिए बाजार से मकई के दानों की व्यवस्था की गई एवं जीवदया स्थल के लिए एक मुश्त राशि भी प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम ने बताया कि 11 से 18 जनवरी तक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीपसिंह कासलीवाल के अवतरण दिवस पर अमृत सेवा सप्ताह मनाया गया।
सेवा का संकल्प लिया
इसके अंतर्गत संस्था ने विभिन्न शहरों में विभिन्न प्राणी मात्र की सेवा के कार्य किए। इसके तहत ही दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने गौशाला में गौ सेवा का उत्तम कार्य किया। साथ ही संकल्प लिया कि हमारा यह कार्य वर्ष भर जीव दया अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में निरंतर चलता रहेगा।
सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा एवं परम संरक्षक अशोक जया ने सभी पधार हुए सदस्यों एवं अतिथियों का आभार माना। विकास प्रीति का जन्म दिवस होने से सभी ने उन्हें अपने बधाई दी। विकास शैली की माताजी के प्रथम स्मृति दिवस होने से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में विकास प्रीति जैन, वरुण शिवानी जैन, मुकेश प्रेक्षा जैन, विकास शैली जैन, विनय नीलम जैन, नवीन अंजू जैन, शुद्धतम प्रकाश उर्वशी जैन, पंकज रजनी जैन, असीम नेहा जैन, जितेंद्र ज्योति जैन, विवेक पारुल जैन, अमित श्वेति जैन सहित लगभग संस्था के 50 से अधिक सदस्यों ने अपनी सेवा प्रदान की।













Add Comment