समाचार

देश के घर और देश के घाट, देश के वन और देश के बाट: बालिका छात्रावास परिसर में किया पौधरोपण


महावीर इंटरनेशनल सिटी और बरगद संरक्षण फाउंडेशन खारिया के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी रजनीश चौधरी और टीम के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार सुबह 8 बजे सावित्रीबाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल सिटी और बरगद संरक्षण फाउंडेशन खारिया के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी रजनीश चौधरी और टीम के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार सुबह 8 बजे सावित्रीबाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। राष्ट्र कवि रविंद्रनाथ ठाकुर की इन पंक्तियों ‘देश के घर और देश के घाट, देश के वन और देश के बाट’ तथा आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है जल है तो कल है’ को सार्थक करते हुए पौधरोपण किया गया।

इन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा ले किया जनजागरण
पर्यावरण जागृति अभियान में संस्था के वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर संदीप पांडया, वीर राजकुमार सोनी, अध्यापक वीरेंद्रसिंह, वीर दिनेश लाडना, वीर संपत बगड़िया, वीर आनंद आशा, वीर विकास नीतू, वीर आशीष दीप्ति, नेहा जैन बरगद संरक्षण फाउंडेशन, जीएसटी अधिकारी राजेश कुमावत, नेताराम कुमावत, डारू प्रदीप चौधरी, लायंन्स क्लब कुचामन फोर्ट के राम काबरा ने भाग लिया।

बैनरों से दिया जागरूकता का संदेश
संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए ‘कपडे की थैली मेरी सहेली’ का उपयोग और सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग कम कर स्टील और कांच के बर्तनों का उपयोग करने के संदेश लिखे बैनर जगह-जगह लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। वीर सुभाष पहाडिया ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page