राजधानी भोपाल निवासी इंजीनियर मयूर जैन कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर 11वें सवाल तक के जबाव दिए। वे परिवार सहित मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज से आशीर्वाद लिया। महानायक अमिताभ बच्चन को ग्रंथ भेंट किया। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। भोपाल-नर्मदापुरम रोड स्थित नारायण नगर में रहने वाले इंजीनियर मयूर जैन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में हॉट सीट तक पहुंचकर 11वें प्रश्न तक गेम खेला। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि केबीसी के लिए मयूर पहले परिवार सहित मुंबई पहुंचे। वहां आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज से आशीर्वाद लिया और आचार्य श्री को बताया कि ‘मैं कोन बनेगा करोड़पति’ खेलने के लिए आया हूं। मयूर जैन आचार्यश्री के लिखित ग्रंथ ‘सत्यार्थ बोध और ‘विचार’ की प्रतिलिपि ग्रंथ महानायक अमिताभबच्चन को भेंट की। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं इस ग्रंथ का अध्ययन अवश्य करूंगा।













Add Comment