मुरार को परम पूज्य वंदनीय गुरु मां आर्यिका श्री पुण्यमति माता जी संसघ का वर्षायोग कराने का अवसर प्राप्त हुआ। सकल जैन समाज मुरार ग्वालियर की आम पंचायत में विजय जैन को मुख्य संयोजक बनाया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
मुरार। वर्ष 2022 में मुरार जैन समाज ने परम पूज्य वंदनीय गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी का भव्य चातुर्मास कराया तो गुरु मां ने आशीर्वाद दिया की आपको निरंतर चातुर्मास कराने का अवसर मिलता रहे। चातुर्मास में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रदीप जैन बड़ा गांव वाले, राजकुमार जैन, अजय जैन प्रोफेसर, सत्येन्द्र जैन डिम्पल, अशोक जैन ऐसाह वाले, कुशल जैन बांबी एवं समस्त कार्यकारणी ने अपनी मेहनत और लगन से पुनः मुरार, ग्वालियर को परम पूज्य वंदनीय गुरु मां आर्यिका श्री 105 पुण्यमति माता जी संसघ का वर्षायोग कराने का अवसर प्राप्त हुआ। सकल जैन समाज मुरार ग्वालियर की आम पंचायत में विजय जैन को मुख्य संयोजक बनाया गया।













Add Comment