समाचार

जैनों की घट रही संख्या पर जताई चिंता : फेडरेशन ऑफ हुमड़ समाज के कार्यकारिणी प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क अभियान आयोजित


फेडरेशन ऑफ हुमड़ समाज के प्रतिनिधियों का नौगामा नगर में आगमन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित फेडरेशन अध्यक्ष विपिन गांधी इंदौर महामंत्री महेंद्र बडी, राजस्थान प्रॉविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा, महामंत्री गोवर्धन लाल जैन कुआ, फेडरेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया का श्री समाज नौगामा द्वारा पगड़ी माला दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। पढ़िए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट…


नौगामा। फेडरेशन ऑफ हुमड़ समाज के प्रतिनिधियों का नौगामा नगर में आगमन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित फेडरेशन अध्यक्ष विपिन गांधी इंदौर महामंत्री महेंद्र बडी, राजस्थान प्रॉविंस अध्यक्ष धनपाल जैन सरोदा, महामंत्री गोवर्धन लाल जैन कुआ, फेडरेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया का श्री समाज नौगामा द्वारा पगड़ी माला दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नौगामा नगर में विराजमान परम पूज्य पवित्रमति माताजी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर माताजी ने कहा कि हुमड़ समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष एवं विश्व में जो भी जैन बंधु है उन्हें एक माला में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, आपको पुनः आशीर्वाद। उन्होंने कहा कि जैनों की संख्या घट रही है यह चिंता का विषय है। प्रत्येक घर में तीन बच्चे तो अवश्य होने चाहिए। एक देश सेवा को दूसरा धर्म को तीसरा परिवार के लिए। इस अवसर पर विपिन गांधी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना है एवं समाज में निर्धन व्यक्तियों को आर्थिक सहायता देखकर शिक्षा के कार्यों में सहयोग प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष से हुमड़ वाणी पत्रिका का प्रतिमाह प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें जैन समाज के विकास हेतु रचनाएं आमंत्रित हैं। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गांधी महासचिव राजस्थान प्रोविंस ,जैन समाज कोषाध्यक्ष रमनलाल पिंडारमिया, कवि उत्सव गांधी, आशीष पिंडारमिया भरत गांधी, केसरीमल पंचोली ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन भारत पंचोली द्वारा किया गया। हुमड़ प्रतिनिधियों ने सुखोदय तीर्थ नसियांजी के वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान के दर्शन किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page