समाचार

उज्जैन नयापुरा मंदिर प्रकरण : मंदिर का हिस्सा लेने के लिए प्रदान की सहमति


नयापुरा स्थित 500 वर्ष पुराने दिगंबर जैन मंदिर के संबंध में विगत काफी समय से प्रकरण चल रहा है। भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में सतत निगरानी व जागरूकता रखी और केन्द्र शासन व राज्य शासन के वरिष्ठ राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों से सतत सम्पर्क रखा गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


उज्जैन। नयापुरा स्थित 500 वर्ष पुराने दिगंबर जैन मंदिर के संबंध में विगत काफी समय से प्रकरण चल रहा है। भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में सतत निगरानी व जागरूकता रखी और केन्द्र शासन व राज्य शासन के वरिष्ठ राजनेता व प्रशासनिक अधिकारियों से सतत सम्पर्क रखा गया। स्थानीय समाज जनों व मंदिर पदाधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया।

नगर नियोजन की नई स्कीम के अन्तर्गत इस सड़क का चौड़ीकरण होना है तथा लगभग 22 धर्मस्थल चिह्नित किये गये हैं। जैन मंदिर का भी 10 फीट हिस्सा इसमें आ रहा है। नगर प्रशासन व शासन की भावना का आदर करते हुए समाज द्वारा उक्त योजना में सहयोग करने का मन दुखी मन से बनाया गया है व सहमति प्रदान की गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद ने बताया कि गजराज गंगवाल, प्रकाश बड़जात्या द्वारा इस संबंध में किये गये प्रयास सराहनीय रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page