समाचार

स्व. आशीष जैन की स्मृति में आयोजन : सरकारी प्राथमिक विद्यालय को कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किया


मां अन्नपूर्णा रोगी एवं पारमार्थिक सेवा संस्थान, धांमनोद के परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकेश वंदना जैन ने अपने छोटे पुत्र स्व आशीष जैन की स्मृति में धांमनोद नगर के सरकारी प्राथमिक स्कूल (बस स्टैंड) को एक नया कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


धांमनोद। मां अन्नपूर्णा रोगी एवं पारमार्थिक सेवा संस्थान, धांमनोद के परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकेश वंदना जैन ने अपने छोटे पुत्र स्व आशीष जैन की स्मृति में धांमनोद नगर के सरकारी प्राथमिक स्कूल (बस स्टैंड) को एक नया कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, सहायक शिक्षक रंजना चौहान, और एबी खान मैडम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायाब तहसीलदार कृष्णा पटेल ने कहा, “इस सेवा संस्थान ने एक बड़ा सेवा कार्य किया है। जैन परिवार द्वारा बच्चों की स्मृति में दिया गया कंप्यूटर सिस्टम छात्रों के ज्ञान के लिए एक महान पुण्य का कार्य है।”

प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने कहा, “यह धार जिले का पहला ऐसा कार्य है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल को कंप्यूटर सिस्टम मिला है। यह सेवा संस्थान की प्रेरणादायक पहल है। मैं स्वयं बच्चों को एक अतिरिक्त पीरियड लेकर कंप्यूटर शिक्षा देने का वचन देता हूं।” इस अवसर पर स्व आशीष की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया गया।

अतिथियों ने सेवा संस्थान की ओर से मोती की माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका एबी खान का सेवा निवृत्ति पर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक प्रधान, ससी श्रीवास्तव, कविता तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आभार सहसचिव देवकरण पाटीदार ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page