जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में निरंतर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा के दर्शन अभिषेक पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर दमोह। जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में निरंतर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा के दर्शन अभिषेक पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पूज्य बड़े बाबा के उच्चासन पर विराजमान होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर उपकाशी हटा नगरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पदयात्रा करते हुए कुंडलपुर पहुंचे। जहां सभी श्रद्धालु भक्तों का कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के महामंत्री इंजीनियर आरके जैन, विपुल जैन एडवोकेट आदि ने कुंडलपुर प्रवेशद्वार पर स्वागत अभिनंदन किया। सभी पदयात्री पूज्य बड़े बाबा के चरणों में जाकर दर्शन कर नतमस्तक हुए।
पद यात्रियों में नरेंद्र जैन बाकल, पदम, प्रदीप, पारस बरौदा, प्रदीप जैन शिक्षक, मालती बहन, मीना जमुनिया, बंटी बरौदा, ममता पंडित, सुषमा, संगीता, दीप्ति, निभा, अर्चना, शालू, रिंकू, डब्बू ,राहुल, पुष्पा वाकल, वंदना जैन आदि के साथ 81 वर्षीय वयोवृद्ध गुलाबचंद जैन बरौदा वाले रास्ते में पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए बीच-बीच में पैदल चल रहे थे।













Add Comment