समाचार

एक को मुआवजा और दूसरे को ठेंगा-जैन समाज के साथ अन्याय क्योंः दोनों घटनाएं दुखद है योगीजी?


प्रयागराज में हुई दुखद 30 लोगों की मृत्यु पर भाजपा ने तुरंत मुआवजे की घोषणा कर दी और कल बड़ौत में हुई जैन समाज के आधिकारिक रूप से 07 लोगों की दुखद मृत्यु और करीब 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उनके इलाज और मुआवजे की घोषणा अभी तक उत्तर प्रदेश शासन ने नहीं की है। जबकि भारतवर्ष का जैन समाज करीब 25 प्रतिशत राजस्व केंद्र सरकार को देता है और 90 प्रतिशत जैन समाज भाजपा का समर्थक माना जाता है। पढ़िए धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इन्दौर। आज प्रयागराज में हुई दुखद 30 लोगों की मृत्यु पर किस तरह भाजपा ने तुरंत 25-25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा कर दी और कल बड़ौत में हुई जैन समाज के आधिकारिक रूप से 07 लोगों की दुखद मृत्यु और करीब 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उनके इलाज और मुआवजे की घोषणा अभी तक उत्तर प्रदेश शासन ने नहीं की है।

योगीजी ने केवल दुःख प्रकट किया

क्या बड़ौत के अंदर रहने वाले जैन समाज के लोग कोई वजूद नहीं रखते। बड़ौत की कल दुखद घटना पर योगीजी ने तो केवल दुख प्रकट किया। मगर बाकी भाजपा नेताओं ने खामोशी अख्तियार कर ली।

भाजपा के प्रति समाज में रोष

भारतवर्ष का जैन समाज करीब 25 प्रतिशत राजस्व केंद्र सरकार को देता है और 90 प्रतिशत जैन समाज भारतीय जनता पार्टी का समर्थक भी माना जाता है। विश्व जैन संगठन के राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि पूरी की ’पूरी बीजेपी पार्टी की ऐसी बेरुखी जैन समाज को बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर कर देती है। ’अंधा बांटे रेवड़ी चुन-चुन कर दे, ये है बीजेपी पार्टी।‘ इस दोहरी नीति के कारण जैन समाज में रोष व्याप्त है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page