नेमी नगर जैन कॉलोनी में बच्चों को कॉपी वितरण का सराहनीय कार्य: पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे कार्यक्रम किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नेमिनाथ ग्रेटर ने यह पुण्य कार्य किया। नेमी नगर विद्या मंदिर स्कूल के बच्चे कॉपी पाकर उत्साहित दिखे। समाजजनों ने कार्य की सराहना की। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नेमिनाथ ग्रेटर द्वारा नेमी नगर विद्या मंदिर स्कूल नेमी नगर जैन कॉलोनी में बच्चों को कॉपी वितरण का सारहनीय कार्यक्रम किया गया। ग्रुप के सचिव राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिसमें ग्रुप सदस्य एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गिरीश निर्मला पाटौदी विनोद कासलीवाल, दिलीप टोंगिया, कमल गंगवाल ग्रुप अध्यक्ष प्रदीप गंगवाल उपस्थित थे।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल एवं रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने ग्रुप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सोशल ग्रुप नेमीनाथ ग्रेटर द्वारा समय-समय पर मानव सेवा, शिक्षा सहयोग के आयोजन नेमीनाथ ग्रेटर ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष किए जाते हैं।













Add Comment