समाचार

अष्टान्विका महापर्व का आयोजन : सिद्धचक्र महामंडल विधान में हुआ धार्मिक गतिविधियों का संयोजन

देवास (राजेश जैन दद्दू)। नगर में आगामी 26 जून से 03 जुलाई तक आषाढ़ी अष्टान्विका महापर्व आरंभ होने जा रहे हैं। इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतपथ, देवास की ओर से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर ट्रस्ट देवास के अंतर्गत अष्टान्विका महापर्व के दौरान सोशल ग्रुप सतपथ देवास के दम्पती सदस्यों द्वारा सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने सतपथ ग्रुप सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रुप साथियों द्वारा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page