जैसवाल जैन समाज परिवार इंदौर द्वारा मासिक पूजन का आयोजन स्मृति नगर में किया गया। मनोज जैन नायक की एक रिपोर्ट…
इंदौर। जैसवाल जैन समाज परिवार इंदौर द्वारा मासिक पूजन का आयोजन स्मृति नगर में किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद जैन बाबूजी (मुरेना वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर नगर में निवासरत सकल दिगम्बर जैसवाल जैन समाज द्वारा प्रतिमाह प्रथम रविवार को सामूहिक रूप से श्री जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवम भक्तिमय पूजन, आराधना की जाती है ।
इसी तारतम्य में रविवार को स्मृति नगर जैन मंदिर इंदौर में दिगंबर जैसवाल जैन समाज इंदौर के सदस्यों द्वारा श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा एवम अष्टद्रव्य से पूजन किया गया। जिसमें जैसवाल जैन समाज के सभी बंधुओ एवम युवकों द्वारा सहभागिता प्रदान की । इस पुनीत एवम पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर स्मृति नगर के पदाधिकारीयों द्वारा सभी युवाओं एवं पदाधिकारीयों का सम्मान एवं स्वागत किया गया । मासिक पूजन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन, मंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, श्री गौरव जैन, सुरेशचंद्र बाबूजी, आयुष जैन, डिंपल जैन, राजीव जैन, शनि जैन, ज्ञानेंद्र जैन, पारस जैन आदि सम्मिलित हुए ।
ज्ञातव्य हो कि इंदौर जैसवाल जैन समाज में आपस में मेल मिलाप एवम भाई चारे के उद्देश्य से समाज के उत्साही युवा साथियों द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को अभिषेक, शांति धारा, पूजन के साथ साथ किसी भी रविवार को किसी भी सदस्य महानुभाव के निज निवास पर 1008 श्री भक्तांबर पाठ का आयोजन 1 घंटे का किया जाता है जिसमें सभी सदस्य सपरिवार सम्मिलित होते हैं ।













Add Comment