समाचार

जिनवाणी मां एवं अन्य शास्त्रों के रख-रखाव का अवलोकन :  सिहोनियां जैन मंदिर में की गई जिनवाणी की सामूहिक साजसज्जा


जिनवाणी सुरक्षा एवं साजसज्जा कार्यक्रम के तहत सिहोनियां जैन मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जिनवाणी सुरक्षा एवं साजसज्जा कार्यक्रम के तहत सिहोनियां जैन मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनवाणी सुरक्षा संयोजिका सरिता जैन एवं कल्पना जैन ने बताया कि 24 मई को श्रुत पंचमी का महापर्व जैन मंदिरों एवं घर-घर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज की महिला टीम ने अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी पहुंचकर मन्दिर जी में विराजमान जिनवाणी मां एवं अन्य शास्त्रों के रखरखाव का अवलोकन किया। जैन समाज की महिलाओं द्वारा सिहोनियां जैन मन्दिर में विराजमान सभी शास्त्रों एवं जिनवाणियों की साफ-सफाई की। जीर्ण-शीर्ण पुस्तकों पर जिल्द एवं कागज के कवर चढ़ाए गए। जो शास्त्र पुराने बस्त्रों में रखे हुए थे, उन्हें नवीन वस्त्रों में रखा गया। सभी प्रकार के धर्म ग्रंथों को सुरक्षात्मक तरीके से सजाया गया।

अन्य मंदिरों में भी आयोजन

अन्य दिनों में भी “चलो सजाएं शास्त्र, करें श्रृंगार मां जिनवाणी” आयोजन के तहत धार्मिक शास्त्र एवं ग्रंथों की आकर्षक साज-सज्जा अन्य मंदिरों में भी की जाएगी। मां जिनवाणी सुरक्षा एवं साज सज्जा अभियान, मुरैना की संयोजिका वीरांगना सरिता जैन एवं कल्पना जैन ने अपनी टीम के साथ सिहोनियां जी मन्दिर पहुचीं। उनकी टीम में बीना जैन, पारुल जैन, श्वेता जैन, रुचि जैन मुख्य रूप से सम्मिलित रहीं। महिलाओं की टीम ने अन्य सभी लोगों से इस अभियान में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
11
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page