समाचार

शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ हुआ कमला नगर में श्री विरागसागर जी महाराज के 62 वें अवतरण दिवस पर प्याऊ का उद्घाटन


भारतीय जैन मिलन के अन्तर्गत 2 मई को स्थापना दिवस एवं गणचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के 62 वे अवतरण दिवस पर जैन मिलन महावीर उत्तरी व महिला जैन मिलन कमलानगर, आगरा द्वारा एक शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजश्रेष्ठी प्रदीप जैन पीएनसी एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक अनिल जैन रईस के निवास स्थान एफ-126 चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास कमलानगर ,आगरा पर फीता काटकर किया गया। पढि़ए अनिल जैन रईस की रिपोर्ट ……


आगरा ।भारतीय जैन मिलन के अन्तर्गत 2 मई को स्थापना दिवस एवं गणचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के 62 वे अवतरण दिवस पर जैन मिलन महावीर उत्तरी व महिला जैन मिलन कमलानगर, आगरा द्वारा एक शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजश्रेष्ठी प्रदीप जैन पीएनसी एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक अनिल जैन रईस के निवास स्थान एफ-126 चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास कमलानगर ,आगरा पर फीता काटकर किया गया। इस शीतल प्याऊ का संचालन अलोक जैन,अंजली जैन,आकर्ष अहिंसा, अक्षरा अहिंसा द्वारा मीठे जल का वितरण कर किया गया। मनोज जैन बाकलीवाल ने कहा कि जितने जल की जरूरत हो, उतना ही प्रयोग करना चाहिए, कुछ लोग पानी की बोतल मे से एक घूँट पीकर फेंक देते हैं। मुख्य अतिथि प्रदीप जैन पीएनसी ने कहा है कि जितना पानी की जरूरत हो उतने ही पानी का प्रयोग करना चाहिए ।व्यर्थ में पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। विगत 15 वर्षों से इस स्थान पर गर्मियों के मौसम में प्याऊ लग रही है। जिससे गर्मियों में जनता की सेवा की जा सके। महिला जैन मिलन,कमलानगर द्वारा महावीर जयन्ती पर एक प्रश्नोत्तरी करवाई गयी थी, जो संयोजिका सुवीणा जैन रईस (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), रश्मि जैन गोयल (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) के निर्देशन में की गयी थी। उसके पुरूस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम-महिमा जैन, द्वितीय-कविता जैन, तृतीय-अंजू जैन, चतुर्थ-नीलेश जैन, पंचम-अरूणा जैन को दिये गये। जिसमें शाखा अध्यक्ष शशि जैन, शाखा मंत्री सुधा जैन, रूचि रईस, हर्षा रईस, अंजली अहिंसा द्वारा सभी का सम्मान किया गया।

पक्षियों को पानी पिलाने हेतु 100 मिट्टी के बरतन 

भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर पक्षियों को पानी पिलाने हेतु 100 मिट्टी के बरतन अनिल जैन रईस, शाखा अध्यक्ष सुशील मोहन, शाखा मंत्री-शीतल जैन, अतिवीर सीए विजय गोयल द्वारा वितरित किये गये। युवा जैन मिलन के सदस्य अंकुर अमूल, अंकूर रईस, शरद जैन, शानू जैन, अनुज क्रांति, शंकित जैन, अजय जैन, प्रतीक जैन, सम्यक रईस, मीडिया प्रभारी शुभम जैन आदि का सहयोग मुख्य रूप से सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में उपस्थित जगदीश प्रसाद जैन, विजय गोयल सीए, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अनिल आदर्श, क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन, सुभाष जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन एफसीआई, नरेश जैन लुहारिया, अवधेश जैन, दीप चन्द जैन आदि थे। कार्यक्रम के संयोजक अनिल जैन रईस ने सभी उपस्थितजनों को सहृदय से धन्यवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page