समाचार

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया अशोक पाटनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

किशनगढ़. प्रियंका सेठी । सीतापुरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जयपुर एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में गुरुवार को आयोजित स्टोन इंडस्ट्री की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोन मार्ट में किशनगढ़ के मार्बल कारोबारी अशोक पाटनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उद्योग मंत्री उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने पाटनी को यह अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पाटनी को यह अवॉर्ड मार्बल और ग्रेनाइट के क्षेत्र में वर्ष 1989 से सक्रिय रहने पर दिया गया।

सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। गौरतलब है कि आरके मार्बल समूह को राजस्थान में मार्बल किंग के नाम से जाना जाता है।

Stone-Mart-लाइफ-टाइम-अचीवमेंट-अवार्ड-से-सम्मानित-चेयरमैन-ऑफ-आर-के-मार्बल-ग्रुप-से-श्री-अशोक-जी-पाटनी1

इस समूह का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है। समूह की राजस्थान और मध्यप्रदेश में मार्बल और ग्रेनाइट की कई खानें है। किशनगढ़ में करीब 50 साल पहले क्रेजी और चिप्स की छोटे स्तर की यूनिट लगाकर इस कारोबार की शुरुआत आरके मार्बल के संस्थापक अशोक पाटनी ने की थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page