समाचार

बदनावर वर्द्धमानपुर से जैन सोशल ग्रुप, ज्ञानदीप मंडल, वैश्य महासम्मेलन ने उठाई आवाज : स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश अभियान पहुंचा गांवों में


न सोशल ग्रुप, ज्ञानदीप मंडल और वैश्य महासम्मेलन ने “स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश अभियान” के तहत गांवों में जागरूकता फैलाने के लिए आवाज उठाई है। जैन समाज के महेंद्र सुंदेचा ने कहा, “आज के जमाने में बच्चे, बूढ़े और युवा सभी के लिए इंटरनेट मोबाइल एक आवश्यक वस्तु बन चुका है। इंटरनेट पर क्या देखना है, यह जनता तय कर सकती है, लेकिन अवांछित पोस्ट, जो बिना बुलाए आती हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए। पढ़िए ओम पाटोदी की रिपोर्ट…


बदनावर/वर्द्धमानपुर। जैन सोशल ग्रुप, ज्ञानदीप मंडल और वैश्य महासम्मेलन ने “स्वच्छ इंटरनेट सुरक्षित देश अभियान” के तहत गांवों में जागरूकता फैलाने के लिए आवाज उठाई है। जैन समाज के महेंद्र सुंदेचा ने कहा, “आज के जमाने में बच्चे, बूढ़े और युवा सभी के लिए इंटरनेट मोबाइल एक आवश्यक वस्तु बन चुका है। इंटरनेट पर क्या देखना है, यह जनता तय कर सकती है, लेकिन अवांछित पोस्ट, जो बिना बुलाए आती हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए।”

जैन सोशल ग्रुप के पवन पाटोदी ने चिंता जताते हुए कहा कि इंटरनेट पर अनर्गल और अश्लील वीडियो की भरमार हो रही है, जिससे विभिन्न प्रकार के अपराध बढ़ रहे हैं। ज्ञान दीप मंडल बदनावर के श्री विजय बाफना ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, अहिंसा दिवस को इंदौर में मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से की गई थी। इसके अंतर्गत ओम पाटोदी ने पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। बदनावर नगर में मोदी चौराहे पर इंटरनेट जागरूकता के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षित इंटरनेट के लिए और ओटीटी प्लेटफार्म पर परोसी जा रही अश्लीलता के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है।

इस कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन बदनावर के अध्यक्ष अरुण सुन्देचा, जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संदीप वागरेचा, सुशील मोदी, ज्ञान दीप मंडल के अशोक लोढ़ा, मुकेश आर्य और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page