समाचार

एमपी में कक्षा पांच व आठवीं की परीक्षा निरस्त: जैन समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया, धूमधाम से मनाई जाएगी महावीर जयंती


मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जन्मकल्याणक पर सोमवार को होने वाली कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा निरस्त कर दी है। सरकार के इस आदेश से जैन समाज में खुशी की लहर है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जन्मकल्याणक पर सोमवार को होने वाली कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा निरस्त कर दी है। सरकार के इस आदेश से जैन समाज में खुशी की लहर है। अब वीर प्रभुजी का जन्मकल्याणक पुरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से बनाया जाएगा। इस विषय में इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ने सरकार को पत्र लिखकर निवेदन किया कि तीन अप्रेल को होने वाली बच्चों की परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए।

सरकार ने जैन समाज की बात मानकर कल होने वाली पांचवी और आठवीं की गणित की परीक्षा स्थगित कर आगे होने का आदेश जारी किया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव जैन सजिवनी, राजेश जैन दद्दू ने सरकार का आभार प्रकट किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page