76वें गणतंत्र दिवस पर डडूका निवासी डॉ.जगदीशचंद्र व्यास का स्थानीय ग्राम पंचायत, महावीर इंटरनेशनल तथा ग्रामीणों ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर डडूका के ग्रामीण और जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पढ़िए डडूका से अजित कोठिया की यह खबर…
डडूका। 76वें गणतंत्र दिवस पर डडूका निवासी डॉ.जगदीशचंद्र व्यास का स्थानीय ग्राम पंचायत, महावीर इंटरनेशनल तथा ग्रामीणों ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में नागरिक अभिनंदन किया। इंस्टीट्यूट ऑफ माइन सिस्मोलॉजी ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ.जगदीश चंद्र व्यास ने यहां के सरकारी स्कूल से हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर आज जो स्थान विश्व स्तर पर प्राप्त किया है। उस पर ग्रामीणों ने गर्व जताया।
इन्होंने किया डॉ.व्यास का बहुमान
इस अवसर पर मणिलाल सूत्रधार, विष्णुप्रसाद रावल, सरपंच रेखा महवाई, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल, एमआई गवर्निग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, जगदीश वागडिया, प्रधानाचार्य सैयद नजमुद्दीन, राजेंद्र महवाई, वासुदेव मेहता, रमिला खाट, अशोक मेहता, ललिता शंकर जोशी, रणजीतसिंह सोलंकी तथा जीवन राम पाटीदार ने डॉ. व्यास को साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर बहुमानित किया। इस अवसर पर व्यास के पिताजी देवेंद्रकुमार व्यास, माता नवीना व्यास, अनुज प्रमोद व्यास आदि शामिल हुए। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार सुंदरलाल पटेल ने माना।













Add Comment