समाचार

अब घर-घर में चहकेगी नन्हीं गौरैया : बच्चों ने “गौरैया वाटिका” में लगाए गौरैया के घोंसले


करूणा केंद्र ललितपुर के तत्वावधान में सिविल लाइन चांदमारी स्थित स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल में करूणा केंद्र ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया के आतिथ्य में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि गौरैया का संरक्षण करना है, तो बालमन में इसके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना आवश्यक है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। करूणा केंद्र ललितपुर के तत्वावधान में सिविल लाइन चांदमारी स्थित स्याद्वाद बाल संस्कार जूनियर हाईस्कूल में करूणा केंद्र ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया के आतिथ्य में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि गौरैया का संरक्षण करना है, तो बालमन में इसके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विलुप्त हो रही गौरैया का संरक्षण वृक्षों पर एवं घरों में घोंसले लगाकर किया जा सकता है। गौरैया संरक्षण के मुख्य स्तंभ बच्चे ही हैं, जिन्हें जागरूक कर इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।

प्रधानाचार्य के.पी. पांडे ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं गौरैया संरक्षण के लिए समय-समय पर प्रेरित किया जाता है। करूणा क्लब के माध्यम से बच्चे जागरूक होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आ रहे हैं।

विद्यालय के बच्चों—परी सेन, कंचन, सुरभि पंथ, राधिका, वैष्णवी, अमन नामदेव, प्रिंस पाल, कार्तिक, शिव दुबे, सरस, विकास एवं अभिषेक—ने विद्यालय परिसर में स्थित “गौरैया वाटिका” में घोंसले लगाए और पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव प्रसाद पाण्डे, सीमा जैन, लक्ष्मी सिरौठिया, चांदनी, दीक्षा, रूपाली, मोहिनी, तृप्ति तिवारी एवं आकांक्षा उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में गौरैया संरक्षण के उद्देश्य से आचार्य श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मडावरा में करूणा केंद्र मडावरा के संरक्षक एवं प्रवक्ता रमेशचंद्र जैन के निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक गौरैया घोंसले बनाकर संरक्षण का संकल्प लिया।

उधर, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में बच्चों ने क्राफ्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत गौरैया के घोंसले बनाकर उनमें आकर्षक रंग भरे और उन्हें पेड़ों पर स्थापित किया। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बच्चों को बताया कि गर्मियों के दिनों में घर की छत, बालकनी एवं बाग-बगीचों में पक्षियों के लिए दाना-पानी अवश्य रखना चाहिए, जिससे वे प्यास से व्याकुल न हों। उन्होंने अधिक से अधिक घोंसले लगाने पर भी जोर दिया, ताकि घरेलू पक्षी गौरैया का संरक्षण किया जा सके।

करूणा क्लब प्रभारी यशोदा के निर्देशन में आयोजित चित्रकला एवं “गौरैया बॉक्स बनाओ” प्रतियोगिता में भागवती कुशवाहा, प्रिंसी पाल, रश्मि पाल, शिवानी कुशवाहा, रुबी कुशवाहा, मोहिनी चंदेल, चाहत, प्रियंका, दीपक, हरिशंकर कुशवाहा, संजय एवं अर्जुन ने प्रतिभाग किया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. बृजेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत गौरैया के घोंसले बनाए और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page