समाचार

45 दिन में 108 बार गिरिराज पर्वत की बच्चों ने नवाणु यात्रा की: श्वेतांबर श्रीसंघ ने साहसी बच्चों का किया बहुमान 


कम उम्र का बड़ा साहस, एक यात्रा में 3825 सीढ़ियां उतरनी और चढ़नी पड़ती हैं। 45 दिन में 108 बार गिरिराज पर्वत की नवाणु यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं का श्रीसंघ ने बहुमान किया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की खबर…


  रामगंजमंडी। स्थानीय जैन श्वेतांबर श्रीसंघ की ओर से नवाणु यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं को शहर के बाजार नंबर तीन स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर परिसर में गुरुवार को सम्मानित किया गया। संघ की ओर से मोक्षी मेहता 18 वर्ष पुत्री संजय मेहता, सिद्धि मेहता 13 वर्ष पुत्री मनीष मेहता, लक्ष्य मेहता 13 वर्ष पुत्र विनय मेहता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी को स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि तीनों छात्र-छात्राओं ने अपने घर से 750 किमी दूर शत्रुंजय तीर्थ पालीताना में 45 दिन रुककर नवाणु यात्रा की है। नवाणु यात्रा निकाचित कर्मों का क्षय करने के लिए की जाती है। जिसके तहत 45 दिन में 108 बार गिरिराज पर्वत की यात्रा करनी पड़ती है। इस दौरान एक यात्रा में 3 हजार 825 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी पड़ती है। कम उम्र में इस कठिन यात्रा को करने वाले तीनों बच्चों का गुरुवार को ट्रस्ट की तरफ से बहुमान किया गया। तीनों बच्चों की यात्रा की अनुमोदना करने के लिए रतलाम, जावरा, इंदौर, सागरपुर, पटेलवाल, बामनिया, रुणिचा, कोटा समेत अन्य जगह से कई समाज बंधु आए।

यह रहे उपस्थित 

वहीं परिवार के पूनमचंद, निर्मला मेहता, संजय, लता, मनीष, चिंकी, विनय, संगीता, प्रियांशु मेहता भी मौजूद रहे। इस समारोह में सुभाष बाफना, सुधीर पारख, दिलीप तिल्लानी, यशवंत बाफना, राजेंद्र बाफना, विकास छाजेड़, विकास बाफना, मोहित छाजेड़, प्रदीप चतर, आशीष डागा, शैलेंद्र कटारिया, दिलीप, सुरेंद्र बाफना, सुशील गोखरू, अक्षय डांगी, पुजारी कैलाशचंद्र व्यास के अलावा समाजबंधु शामिल रहे।

 श्रीसंघ की महिलाओं ने चौबीसी की 

नवाणु यात्रा पर गए बच्चों के बहुमान से पूर्व श्रीसंघ की महिलाओं ने चौबीसी की। जिसमें खरतरगच्छ युवा परिषद और खरतरगच्छ महिला परिषद के सदस्यों ने बहुमान किया। बहुमान करने वालों में वीणा बाफना, मधु डांगी, सारिका पारख, राजुल चतर, सोनाली बाफना, पूर्व पार्षद साक्षी पारख, सोनिका गांधी, अंजना कटारिया, शशि बाफना, चंदा मोरावाल, प्रमिला तिल्लानी, संगीता, वीणा तिल्लानी, सुनीता बाफना, रवि बाफना, गौरव बाफना प्रमुख रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page