समाचार

बाल दिवस पर जैन स्कूल में बच्चों के अधिकार व पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार आयोजित : महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा 201 बच्चों को नोटबुक-पेन वितरित


बाल दिवस पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा जैन स्कूल धाटी कुवा में बच्चों के अधिकारों और पर्यावरण जागरूकता को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 201 बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित किए गए। पढ़िए वीर सुभाष पहाडिया की रिपोर्ट…


बाल दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की ओर से जैन स्कूल धाटी कुवा में बच्चों के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। बाल दिवस, जो बच्चों के नाम समर्पित राष्ट्रीय पर्व है, का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास व शिक्षा के महत्व को समाज में स्थापित करना है।

सेमिनार में बच्चों को अधिकारों की जानकारी देने के साथ जीव-जंतु, मानवता और पर्यावरण की रक्षा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने मोबाइल का कम उपयोग करने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सुनील माथुर, सुभाष रावका और प्रधानाचार्य ने सारगर्भित मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य मनोज मेघवाल, व्यवस्थापक कैलाश चन्द और अध्यापकगणों ने स्कूल अध्यक्ष जयकुमार पहाडिया, सचिव सुभाष रावंका, वीर अशोक गगवाल, अजमेर जोन सचिव कैलाश पांडया, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सचिव अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन एवं वीर सम्पत बगड़िया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महावीर इंटरनेशनल द्वारा 201 बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page